Elvish Yadav Bollywood Debut: टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे एल्विश यादव, रेमो डिसूजा की एक्शन फिल्म से करेंगे एंट्री

Elvish Yadav Bollywood Debut: टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे एल्विश यादव, रेमो डिसूजा की एक्शन फिल्म से करेंगे एंट्री

नई दिल्ली। Elvish Yadav Bollywood Debut: यूट्यूब से करोड़ों लोगों के दिलों तक पहुंचने वाले एल्विश यादव (Elvish Yadav) अब बॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया और रियलिटी शोज़ में सफलता हासिल करने के बाद एल्विश जल्द ही टाइगर श्रॉफ और अभिषेक बनर्जी के साथ एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा करेंगे।

बॉलीवुड में नई शुरुआत, बनेगी एक्शन फ्रैंचाइजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और निर्माता विक्की जैन ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस VJ Frames की पहली फिल्म का ऐलान किया है। यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक नई एक्शन फ्रैंचाइजी की शुरुआत होगी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के शीर्षक का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

1 अगस्त से शुरू होगी शूटिंग
फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी। हालांकि, फिल्म की कहानी, एल्विश यादव के किरदार और रिलीज़ डेट को लेकर निर्माता की ओर से अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

यूट्यूब से बॉलीवुड तक का सफर
एल्विश यादव ने अपने करियर की शुरुआत एक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में की थी। अपनी कॉमिक और रोस्टिंग वीडियो के जरिए उन्होंने बड़ी लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद वे कई चर्चित रियलिटी शोज़ का हिस्सा बने। उन्होंने 'Bigg Boss OTT Season 2' का खिताब जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। इसके अलावा वे MTV Roadies XX, Playground, Laughter Chefs और अन्य शोज़ में भी नजर आ चुके हैं। पिछले साल उन्होंने वेब शो 'औकात के बाहर' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और अब बड़े पर्दे पर डेब्यू के लिए तैयार हैं।WhatsApp Image 2026-08-01 at 2.07.38 PM

फैंस में जबरदस्त उत्साह
एल्विश यादव के बॉलीवुड डेब्यू की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की खुशी देखने लायक है। कई फैंस ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि वर्षों की मेहनत का फल अब उन्हें बड़े पर्दे पर मिलने जा रहा है। वहीं कई यूजर्स ने इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की और एल्विश के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश