मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से नवजात के लापता होने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर परिवार तक को हैरान कर दिया है। प्रसव पीड़ा से परेशान एक गर्भवती महिला घर में अकेली थी। उसकी आवाज सुनकर मदद के लिए पहुंचीं दो महिलाओं पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दोनों ने महिला को कोई दवा पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसका प्रसव कराया गया, लेकिन कहानी का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा इसके बाद सामने आया। जब महिला को होश आया तो न तो घर में वे दोनों महिलाएं थीं और न ही उसका नवजात बच्चा। कुछ देर पहले तक जिस घर में प्रसव की हलचल थी, वहां अचानक बच्चा और दोनों महिलाएं गायब थीं।

घर में अकेली थी महिला, परिवार गया था दूसरे गाँव

परिजनों के मुताबिक घटना 3 अक्टूबर की दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। महिला का पति बकरी चराने के लिए बाहर गया था, जबकि सास, ससुर और देवर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। इसी दौरान महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उसकी आवाज सुनकर आसपास रहने वाली दो महिलाएं मदद के लिए उसके घर पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने महिला को कोई दवा पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद बेहोशी की हालत में ही उसका प्रसव कराया गया। महिला को जब होश आया तो उसके पास नवजात नहीं था।

Read More अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

कहां गया बच्चा? दो महिलाएं भी लापता

Read More CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम

होश में आने के बाद महिला ने आसपास देखा तो दोनों महिलाएं भी वहां नहीं थीं। नवजात के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार को जब घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आखिर नवजात कहां गया और महिला के बेहोश होने के दौरान घर में क्या हुआ? पुलिस ने घटना की सारी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Tags:

Latest News

कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप
मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात
पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल
CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद
टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग
एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला
Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई