जांजगीर- चांपा में आधी रात गोलियों की गूंज: व्यापारी के घर घुसे नकाबपोश, बड़े बेटे की हत्या, छोटे भाई की हालत गंभीर

जांजगीर- चांपा में आधी रात गोलियों की गूंज: व्यापारी के घर घुसे नकाबपोश, बड़े बेटे की हत्या, छोटे भाई की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज गोलीकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। बिर्रा थाना क्षेत्र के करहि गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें 19 वर्षीय आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12 बजे तीन अज्ञात हमलावर घर के पिछले हिस्से से अंदर घुसे और सीधे उस कमरे तक पहुंचे जहां आयुष अपने भाई-बहन के साथ सो रहा था। हमलावरों ने आयुष पर बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी दौरान आशुतोष कश्यप को भी गोली लगी, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पैसों की मांग और फायरिंग दोनों की बात सामने आई है।

मृतक का परिवार स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली माना जाता है। पिता सम्मेलाल कश्यप जहां लोहा व्यापारी हैं, वहीं राजनीति में भी सक्रिय हैं और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी रह चुके हैं। परिजनों ने इस हमले को साधारण लूट नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश बताते हुए इसे व्यवसायिक रंजिश से जोड़कर देखा है। उल्लेखनीय है कि मृतक हाल ही में रेत कारोबार से जुड़ा था, जिससे विवाद की आशंका और गहरा गई है।

Read More Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इधर, स्थानीय विधायक ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Read More बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू