मंत्रालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: GAD के सचिव और उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल कर जारी कर दिया फर्जी नियुक्ति आदेश, मचा हड़कंप... FIR दर्ज

मंत्रालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: GAD के सचिव और उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल कर जारी कर दिया फर्जी नियुक्ति आदेश, मचा हड़कंप... FIR दर्ज

रायपुर (NJVNews)। छत्तीसगढ़ के मंत्रालय (महानदी भवन) से एक बड़े फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के नाम से एक फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस फर्जी आदेश में विभागीय सचिव और उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर (Digital Signature) का हूबहू इस्तेमाल किया गया है। यह पत्र डाक के जरिये कई अभ्यर्थियों तक पहुंच भी गया। मामले का खुलासा होने के बाद मंत्रालय में हड़कंप मच गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन विभागों में नियुक्ति का दिया गया झांसा

जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में जीएडी के अनुभाग अधिकारी राजपाल बघेल की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के परिवहन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसी का फायदा उठाते हुए शातिरों ने 5 मार्च 2026 की तारीख में नियुक्ति की अनुशंसा से संबंधित एक फर्जी आदेश पत्र जारी कर दिया।

सचिव रजत कुमार के डिजिटल साइन का हुआ इस्तेमाल

इस फर्जी आदेश में शातिरों ने जीएडी के सचिव रजत कुमार और उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर दर्शाए हैं। इस फर्जी पत्र में बाकायदा अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन और विभागीय प्रशिक्षण के बाद परीक्षा उत्तीर्ण करने की प्रत्याशा में नियुक्ति की अनुशंसा का उल्लेख किया गया है, ताकि यह बिल्कुल असली सरकारी ड्राफ्ट लगे।

Read More जर्मनी जाने से पहले लगा लाखों का झटका! फेसबुक पर मिली रूम बुकिंग, पैसे मिलते ही गायब हुए कथित ठग

ई-ऑफिस सिस्टम की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना के बाद से मंत्रालय के ऑनलाइन कार्यप्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, अब मंत्रालय में अधिकांश काम पेपरलेस यानी ई-ऑफिस (e-Office) प्रणाली के तहत किए जा रहे हैं। फाइलों का मूवमेंट और बड़े अधिकारियों के हस्ताक्षर भी डिजिटल माध्यम से ही हो रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों के डिजिटल सिग्नेचर का बाहर आना और उसका इस्तेमाल होना एक बड़ी सुरक्षा चूक है।

Read More ताज होटल के कमरे में रायपुर के राइस मिलर की मौत, एक रात पहले कमरे में आई थी युवती

विभागीय कर्मचारी पर ही शक की सुई

पुलिस ने अनुभाग अधिकारी की शिकायत पर जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि डिजिटल सिग्नेचर और विभागीय ड्राफ्टिंग की बारीकियां किसी बाहरी व्यक्ति के लिए बिना मदद के जानना मुश्किल है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में मंत्रालय या विभाग के ही किसी अंदरूनी कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है। पुलिस अब इसी एंगल पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

‘टीचर नहीं हैं तो कहां से लाएं?’ छात्राओं के सवालों पर भड़के कलेक्टर, छात्राओं और अधिकारियों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल ‘टीचर नहीं हैं तो कहां से लाएं?’ छात्राओं के सवालों पर भड़के कलेक्टर, छात्राओं और अधिकारियों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल
दशहरा के बाद मंगला में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए डंडे, बुजुर्ग को घसीटकर पीटा
ताज होटल के कमरे में रायपुर के राइस मिलर की मौत, एक रात पहले कमरे में आई थी युवती
सेंधमारी कर शराब दुकान में घुसे चोर, ब्रांडेड शराब की बोतलों समेत नकदी पर किया हाथ साफ; पुलिस ने दर्ज किया केस
साइबर ठगों का नया खेल, बचत खाते से 1.39 लाख क्रेडिट कार्ड में डाले, फिर 3 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए पैसे, फ्लिपकार्ट पर हुई लाखों की खरीदी
Raipur Temple Controversy: शीतला मंदिर के सूचना बोर्ड पर बवाल, यादव समाज के प्रदर्शन के बाद पीठाधीश पर FIR
Korba News: दशहरा मैदान में डांस को लेकर विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल के सामने तड़पती रही गर्भवती, नहीं खुला ताला, महतारी एक्सप्रेस में दिया बच्चे को जन्म, वीडियो वायरल
Bilaspur News: Instagram पर दोस्ती, फिर एसिड अटैक की धमकी! बिलासपुर में छात्रा को डराने वाला युवक गिरफ्तार
स्कूल फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो खिलाई गर्भपात की दवा, अब वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी पर बड़ा बदलाव! अब शुक्रवार नहीं, रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश
Bengal News: त्रिपुरा के रास्ते भारत में दाखिल, फिर हैदराबाद जाने की तैयारी! NJP स्टेशन पर 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार