पड़ोसी ने सिर पर लोहे के सब्बल से किए 12 वार हफ्ते भर बाद टूटी सांसें उधर सड़क किनारे मिली एक और लाश

 पड़ोसी ने सिर पर लोहे के सब्बल से किए 12 वार हफ्ते भर बाद टूटी सांसें उधर सड़क किनारे मिली एक और लाश

भिलाई में पिछले 24 घंटों के भीतर दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। एक तरफ नेवई थाना क्षेत्र में पड़ोसी के जानलेवा हमले का शिकार हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ जामुल थाना इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में सड़क किनारे लाश मिली है। दुर्ग पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।

नेवई में जानलेवा हमला अब हत्या में बदला

नेवई थाना इलाके में 27 मई की सुबह एक खौफनाक वारदात हुई थी। सुबह करीब 6 बजे मुकेश टोडर अपने घर के बाहर बाइक पर बैठा था। तभी उसका पड़ोसी मनीष कुमार कोसरे लोहे का सब्बल लेकर वहां पहुंचा। उसने मुकेश को जान से मारने की धमकी दी और सीधा हमला कर दिया। मनीष ने मुकेश के सिर पर लगातार 10 से 12 बार वार किए जिससे वह खून से लथपथ हो गया। मुकेश की चीख सुनकर उसकी मां कुमारी टोडर पत्नी साधना और आसपास के लोग बीच बचाव करने दौड़े। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी वहां से भाग निकला।

एक हफ्ते तक मौत से लड़ा मुकेश

गंभीर रूप से घायल मुकेश को तुरंत भिलाई के स्पर्श अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। करीब एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 3 जून को उसने दम तोड़ दिया। नेवई पुलिस ने घटना के बाद ही आरोपी मनीष को स्टेशन मरोदा इलाके से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और हमले में इस्तेमाल लोहे का सब्बल भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी जेल में बंद है। युवक की मौत के बाद अब पुलिस आरोपी पर हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी में है।

Read More CGPSC घोटाला: दागी अफसर को बचाने सोनवानी ने पार की हदें, नियमों की धज्जियां उड़ाकर दिया प्रमोशन, 73 बेगुनाहों पर थोपी रिकवरी

जामुल में सड़क किनारे मिली युवक की लाश

दूसरी दर्दनाक घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। बुधवार देर रात राजधानी बार के पास सोनू कुर्रे नाम के 38 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। वह मूल रूप से कोहका का रहने वाला था और अभी सुपेला के गौतम नगर में रह रहा था। पुलिस को शुरुआती जांच में मृतक की पीठ पर खरोंच के निशान मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि नशे की हालत में सड़क पर गिरने से उसे चोट लगी और उसकी मौत हो गई।

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि सोनू को नशे की भारी लत थी। इसी आदत की वजह से उसकी पत्नी और बच्चे भी उससे अलग रहते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत का एकदम सही कारण सामने आ सके।

Tags:

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना