मामूली बहस बनी खूनी झड़प: रायपुर एयरपोर्ट के बाहर ऑटो चालक ने बोतल फोड़कर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

मामूली बहस बनी खूनी झड़प: रायपुर एयरपोर्ट के बाहर ऑटो चालक ने बोतल फोड़कर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एयरपोर्ट के बाहर सवारी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। शुक्रवार रात हुई इस घटना में एक ऑटो चालक ने दूसरे पर कांच की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, घायल चालक की पहचान परमानंद धृतलहरे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी जुबेर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के बाहर ऑटो चलाते हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सवारी बैठाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने पास पड़ी बोतल उठाकर परमानंद के सिर पर वार कर दिया।1_1777185987

हमले में परमानंद गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही खून से लथपथ गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में गहरी चोट की पुष्टि की है। हालांकि, चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

Read More Ambikapur News: सुरक्षा की जिम्मेदारी भूले खाकीधारी! अंबिकापुर में ASI और आरक्षक कथित नशे में मिले, INSAS राइफल लावारिस

घटना की सूचना मिलते ही माना पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने जुबेर खान के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।comp-31-2_1711804035

Read More घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में

एयरपोर्ट क्षेत्र में ऑटो चालकों के बीच सवारी को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसे झगड़े सामने आ चुके हैं, जिनमें मारपीट और अभद्रता की शिकायतें दर्ज हुई हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Latest News

घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!
डॉ. गहवई पर गिरी गाज से चिकित्सा जगत में आक्रोश, लामबंद हुए डॉक्टर