तोते के लिए ‘वॉटर ऑपरेशन’: Narayanpur में फायर ब्रिगेड ने बहाया हजारों लीटर पानी, वायरल VIDEO के बाद संसाधनों के दुरुपयोग पर उठे सवाल

तोते के लिए ‘वॉटर ऑपरेशन’: Narayanpur में फायर ब्रिगेड ने बहाया हजारों लीटर पानी, वायरल VIDEO के बाद संसाधनों के दुरुपयोग पर उठे सवाल

नारायणपुर: Narayanpur में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पालतू तोते को पेड़ से नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। इस दौरान पानी की तेज बौछारों का इस्तेमाल किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि सरकारी संसाधनों के उपयोग को लेकर बहस भी छेड़ दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना OBC Boys Hostel परिसर के आसपास की है, जहां एक पालतू तोता काफी देर तक ऊंचे पेड़ पर बैठा रहा और नीचे नहीं उतर रहा था। स्थानीय स्तर पर प्रयास विफल रहने के बाद फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम ने पाइप के जरिए पानी की तेज धार डालकर तोते को नीचे लाने की कोशिश शुरू की।gifs21_1776781255

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तोता काफी ऊंचाई पर बैठा था, जिसके चलते उसे नीचे उतारने में समय लगा और इस दौरान लगातार पानी बहाया गया। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद तोता नीचे उतरा, लेकिन इस प्रक्रिया में हजारों लीटर पानी खर्च होने की बात सामने आई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब क्षेत्र भीषण गर्मी और जल संकट का सामना कर रहा है।gifs23_1776781264

Read More Balod News: नौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले गए CG के दो मजदूर! रिहाई के लिए ₹16 हजार वसूले, फिर भी नहीं छोड़ा

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवा का उपयोग आगजनी, दुर्घटनाओं और जन-जीवन से जुड़े गंभीर मामलों में होना चाहिए, न कि इस तरह की घटनाओं के लिए। इससे संसाधनों के दुरुपयोग और प्राथमिकताओं को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।gifs24_1776781276

Read More डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तोता किस अधिकारी का था, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है और अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस पर कोई जांच या कार्रवाई होती है या नहीं।

Latest News

Anjali Arora Controversy: ‘कच्चा बादाम से दिक्कत नहीं, अपनी सुरक्षा की चिंता थी’, कानपुर इवेंट पर अंजलि ने तोड़ी चुप्पी Anjali Arora Controversy: ‘कच्चा बादाम से दिक्कत नहीं, अपनी सुरक्षा की चिंता थी’, कानपुर इवेंट पर अंजलि ने तोड़ी चुप्पी
कहीं रावण की पूजा, तो कहीं दहन से परहेज, भारत में दशहरे की ये परंपराएं हैं बेहद अनोखी
Raipur Fire: उरला की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर
Tiger Shroff Firing: मुंबई फायरिंग केस में अनिल पंडित का नाम क्यों उछला? सोशल मीडिया दावे से लेकर पुलिस जांच तक जानिए
Chhattisgarh News: 8 साल पहले चोरी किए हीरे बेचने निकला आरोपी! धमतरी पुलिस ने 146 पत्थरों के साथ किया गिरफ्तार
ईयरफोन में खोया रहा, नहीं सुन पाया मौत का हॉर्न, 13 साल के अमन की मौत से घर में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, जल संसाधन विभाग के 12 अधीक्षण अभियंताओं का तबादला
‘आज चुनाव हुए तो इनोवा में भागेंगे विधायक’, भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला, धरमलाल का पलटवार
अटल आवास में देर रात आग का तांडव, जान बचाने छत से कूदे लोग, 5 बाइक जलकर राख
Chhattisgarh News: जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में दिखाया मृत, राशन भी बंद! पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने खाद्य मंत्री से मांगा जवाब
नवरात्रि उत्सव में हुड़दंग पड़ा भारी! युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप पर युवकों की पिटाई का वीडियो चर्चा में
Gariaband News: रायपुर के अस्पताल से गायब हुआ युवक बिलासपुर में मिला? 10 दिन बाद घर लौटा तो सुनाई खौफनाक आपबीती