रतनपुर में प्रशिक्षु IPS की ‘गुंडागर्दी’: न्याय मांगने गए फरियादी को थाने में ही जमकर पीटा, थप्पड़ की गूंज से उड़ी मैडम की घड़ी, CCTV में कैद हुई खाकी की करतूत

रतनपुर में प्रशिक्षु IPS की ‘गुंडागर्दी’: न्याय मांगने गए फरियादी को थाने में ही जमकर पीटा, थप्पड़ की गूंज से उड़ी मैडम की घड़ी, CCTV में कैद हुई खाकी की करतूत

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस का स्लोगन है 'परित्राणाय साधूनां' यानी सज्जनों की रक्षा के लिए। लेकिन बिलासपुर जिले के रतनपुर से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने खाकी की कार्यप्रणाली और नए अधिकारियों के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंचे एक पीड़ित को न्याय तो नहीं मिला, बल्कि थाना प्रभारी के प्रभार में बैठीं एक महिला प्रशिक्षु (ट्रेनी) आईपीएस ने ही उसके साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। आरोप है कि मैडम का गुस्सा इतना भयंकर था कि फरियादी को पीटते वक्त उनके हाथ से उनकी घड़ी तक छिटक कर दूर जा गिरी।

 

Read More जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना दिनांक 12 अप्रैल 2026 की रात की है। रतनपुर निवासी प्रार्थी संतोष राव जाधव (पिता- बाबू लाल जाधव) अपने साथ हुई एक मारपीट की शिकायत दर्ज कराने रतनपुर थाने पहुंचे थे। संतोष का आरोप था कि शिवशंकर कश्यप और राम मिलन नामक व्यक्तियों ने उनके साथ बेवजह मारपीट की है। पीड़ित इसी बात की एफआईआर दर्ज कराने और पुलिस से न्याय मांगने के इरादे से थाने की दहलीज पर गया था।

Read More सूडा के नोटिस में बड़ा खुलासा: 40 नगरीय निकायों में 400 करोड़ के विकास कार्य सिर्फ फाइलों में, 2018 से चल रही कागजी खानापूर्ति; पोर्टल पर भी फर्जीवाड़ा

 

शराब पीने का आरोप लगा जड़ दिए थप्पड़

 

घटना रात करीब 8:30 बजे से 9:15 बजे के बीच की बताई जा रही है। जब पीड़ित संतोष अपनी शिकायत लेकर ड्यूटी पर मौजूद महिला प्रशिक्षु आईपीएस के पास पहुंचा, तो मैडम उसकी फरियाद सुनने के बजाय उसी पर भड़क गईं। पीड़ित का आरोप है कि महिला आईपीएस ने उस पर शराब पीकर थाने आने का आरोप लगाया। इसके बाद बिना किसी मेडिकल जांच या पूछताछ के, उन्होंने कथित तौर पर आपा खो दिया और संतोष के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षु आईपीएस ने इतनी जोर से थप्पड़ और मुक्के जड़े कि इस झटके में मैडम की अपनी कलाई की घड़ी भी टूटकर दूर जा गिरी। जो व्यक्ति बाहर के लोगों से पिटने के बाद पुलिस से सुरक्षा की उम्मीद कर रहा था, उसे खुद थाने के भीतर खाकी के हाथों पिटना पड़ा।

 

सीसीटीवी कैमरे में कैद है पूरी घटना

 

इस घटना के बाद से पीड़ित और उसके परिजन भयभीत है। और फरियादी पक्ष कुछ भी कहने से बच रहा है ।

पीड़ित अब कहने लगा है कि अब सब ठीक है, मुझे कोई समस्या नहीं है ।

 सूत्र बताते हैं जिस वक्त प्रशिक्षु आईपीएस ने इस घटना को अंजाम दिया, थाने के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू थे। रात 8.30 से 9.15 के बीच की पूरी घटना और मैडम की कथित 'गुंडागर्दी' थाने के सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से कैद है। यदि निष्पक्षता से उन कैमरों की डीवीआर जब्त कर जांच की जाए, तो सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ जाएगी।

 

उठ रहे हैं गंभीर सवाल

इस पूरी घटना ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस अकादमी में युवा अधिकारियों को फरियादियों के साथ ऐसा सुलूक करने की ट्रेनिंग दी जाती है? यदि प्रार्थी शराब के नशे में था भी, तो कानूनन उसका मुलाहिजा (मेडिकल) कराया जाना चाहिए था और नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई होनी चाहिए थी। लेकिन कानून के रक्षकों द्वारा खुद कानून हाथ में लेकर पीटना कहां का न्याय है? 

 

जल्द ही रतनपुर थाने को लेकर एक और खुलासा......

Tags:

Latest News

पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार