बिलासपुर में बिजली सिस्टम 'ओवरलोड': 10 दिन में खाक हुए 28 ट्रांसफार्मर, शहर में AC-कूलर तो गांवों में हुकिंग ने निकाला दिवाला

बिलासपुर में बिजली सिस्टम 'ओवरलोड': 10 दिन में खाक हुए 28 ट्रांसफार्मर, शहर में AC-कूलर तो गांवों में हुकिंग ने निकाला दिवाला

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस जानलेवा गर्मी के बीच अब बिजली विभाग का सिस्टम भी पूरी तरह से हांफने लगा है। जिले में बिजली की खपत में आए अचानक उछाल ने पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर की पोल खोल कर रख दी है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि लगातार बढ़ते लोड के कारण पिछले महज 10 दिनों के भीतर जिले में 28 ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जल चुके हैं। इनमें शहर के 9 और ग्रामीण इलाकों के 19 ट्रांसफार्मर शामिल हैं।

NJV की इस रिपोर्ट में सामने आया है कि इस 'पावर क्राइसिस' के पीछे दो अलग-अलग वजहें हैं। जहां शहरी इलाकों में एयर कंडीशनर (AC) और कूलर के बेतहाशा इस्तेमाल ने ट्रांसफार्मरों की कमर तोड़ दी है, वहीं ग्रामीण इलाकों में अवैध हुकिंग और हीटर का अंधाधुंध इस्तेमाल सिस्टम पर भारी पड़ रहा है।

 

Read More Jashpur Hospital Bribery Case: मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले पैसे लेने का आरोप, जिला अस्पताल के डॉक्टर का वीडियो वायरल; प्रशासन ने शुरू की जांच

गांवों में चोरी और हुकिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती

बिजली विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे बदतर स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है। 10 दिन में जले 28 में से 19 ट्रांसफार्मर केवल गांवों के हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए ग्रामीण इलाकों में मोटरों का उपयोग एकाएक बढ़ गया है। इसके अलावा, बिना अनुमति के सीधे लाइन पर आंकड़े (हुकिंग) डालकर बिजली चोरी की जा रही है और हीटर जलाए जा रहे हैं। क्षमता से अधिक लोड पड़ने के कारण ट्रांसफार्मर धड़ाधड़ फेल हो रहे हैं।

Read More अफीम केस में पूर्व BJP नेता को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से जमानत; ‘खेत में मौजूद नहीं थे’ बना अहम आधार

पिछले एक साल के आंकड़े तो और भी डरावने हैं। बीते साल ग्रामीण इलाकों में 2000 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हुए थे, जबकि शहर में यह आंकड़ा 74 था। मेंटेनेंस के अभाव और समय पर जांच न होने के कारण यह समस्या नासूर बन चुकी है।

शहर में पीक ऑवर्स में फेल हो रहा सिस्टम

शहरी क्षेत्र भी इस अघोषित संकट से अछूते नहीं हैं। पिछले 10 दिनों में शहर के अंदर 9 ट्रांसफार्मर जवाब दे चुके हैं। दोपहर और शाम के वक्त जब चिलचिलाती धूप और उमस से बचने के लिए घरों में एक साथ एसी, कूलर और फ्रिज चालू होते हैं, तो पीक लोड अचानक बढ़ जाता है। पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर इस अतिरिक्त दबाव को नहीं झेल पा रहे हैं। हाल ही में सिरगिट्टी स्थित बन्नाक चौक के पास भी एक ट्रांसफार्मर जलने के बाद बदला गया है।

नेहरूनगर से कुदुदंड तक त्राहिमाम, पानी के लिए तरसे लोग

 

मेंटेनेंस की सुस्त रफ्तार और विभागीय लापरवाही उपभोक्ताओं की परेशानी का सबब बन गई है। सोमवार रात से मंगलवार तक नेहरू नगर, राजकिशोर नगर और मोपका इलाके ट्रिपिंग और फॉल्ट से जूझते रहे।

 कुदुदंड का हाल:

सोमवार रात करीब 11 बजे कुआं चौक के पास 11 KV लाइन में फॉल्ट आ गया। फ्यूज कॉल सेंटर की टीम 2 घंटे की देरी से पहुंची और मरम्मत करने के बजाय काम को विभागीय टीम पर टाल कर चलती बनी। नतीजा यह हुआ कि रात भर ब्लैकआउट रहा और मंगलवार सुबह करीब 60 घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रही। लोग फोन लगाते रहे, लेकिन अधिकारियों ने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। आखिरकार सुबह 11 बजे जाकर बिजली बहाल हो सकी।

 

 उसलापुर की परेशानी:

 

अल्का एवेन्यू में केबल फॉल्ट के कारण दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक बत्ती गुल रही। बार-बार ट्रिपिंग से लोग उमस में उबलते रहे।

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी?

शहर में लोड कम करने के लिए हमने लगभग 70 नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं। असल समस्या यह है कि अक्सर उपभोक्ता अपने स्वीकृत लोड से कहीं ज्यादा बिजली का उपयोग कर रहे हैं, जिसके कारण यह समस्या सामने आ रही है।

 पी. श्रीनिवास राजू, अधीक्षण यंत्री (शहर)

लगातार बढ़ते लोड के कारण ही ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें आ रही हैं। विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और जहां से भी ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत मिल रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर उन्हें बदला जा रहा है।

 

अनुपम सरकार, कार्यपालन यंत्री (ग्रामीण)

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका
Chhattisgarh Election News: चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिया तो गई चुनाव लड़ने की पात्रता, 40 उम्मीदवारों पर EC का एक्शन
शराब पीकर ड्राइविंग पर कोर्ट का अनोखा फैसला: 15 हजार जुर्माना और एक महीने तक करनी होगी साफ-सफाई