कोपरा रामसर को कोयले की धूल से बचाने की कवायद: 5 किलोमीटर के दायरे से हटेंगे 9 कोल डिपो और 2 वॉशरी, वन विभाग ने शासन को सौंपी सर्वे रिपोर्ट

कोपरा रामसर को कोयले की धूल से बचाने की कवायद: 5 किलोमीटर के दायरे से हटेंगे 9 कोल डिपो और 2 वॉशरी, वन विभाग ने शासन को सौंपी सर्वे रिपोर्ट

बिलासपुर। जिले में स्थित प्रदेश के एकमात्र कोपरा रामसर साइट के संरक्षण की दिशा में अब जाकर प्रशासनिक सुगबुगाहट तेज हुई है। कोपरा जलाशय को रामसर का दर्जा मिलने के करीब सात महीने बाद वन विभाग ने अपनी पहली प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिला वेटलैंड समिति के जरिए यह रिपोर्ट राज्य शासन को अग्रसारित की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, रामसर साइट के पांच किलोमीटर की परिधि में दो कोल वाशरी और नौ कोल डिपो संचालित हो रहे हैं, जिन्हें वहां से हटाने का प्रस्ताव रखा गया है।

कैचमेंट क्षेत्र में चल रही व्यावसायिक गतिविधियां

वन विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में कोपरा, बेलमुंडी, सैदा और संबलपुरी-बहतराई इलाकों में चल रही औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख है। रिपोर्ट बताती है कि ये सभी कोल वाशरी और डिपो ऊंचाई वाले स्थानों पर मौजूद हैं। बारिश होने पर पानी का बहाव इन्हीं इलाकों से होकर सीधे कोपरा जलाशय के कैचमेंट एरिया की ओर आता है। इससे जलाशय के पानी में कोयले का अंश मिलने की आशंका बनी रहती है, जो जलीय जीवों और पक्षियों के लिए नुकसानदायक है।

Read More 4.50 करोड़ फूंके, फिर भी राम वन गमन पथ पर छाया अंधेरा; चंपारण में तीन साल से सुविधाओं पर जड़े ताले

सड़क के दोनों किनारों पर कोयले का भंडारण

Read More बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट के विवरण पर नजर डालें तो रामसर जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ कोल डिपो सक्रिय हैं। इनमें से तीन डिपो तो जलाशय की सीमा से बिल्कुल लगे हुए पाए गए हैं। दाईं तरफ एक और बाईं तरफ दो डिपो स्थित हैं। बाईं दिशा में महज 500 मीटर की दूरी पर एक बड़ी कोल वाशरी चल रही है। यहां रोजाना बड़े स्तर पर कोयले की लोडिंग और अनलोडिंग का काम होता है। इसी के आसपास तीन अन्य बड़े कोल डिपो भी मौजूद हैं। वहीं फोरलेन सड़क के दूसरी तरफ भी एक डिपो संचालित है, जिसकी दूरी रामसर कैचमेंट से लगभग 100 से 200 मीटर के बीच बताई गई है।

दिल्ली और राज्य की संयुक्त टीम करेगी दौरा

प्रस्तावित सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अब आगे की कार्रवाई तय की जानी है। रामसर साइट के लिए एक विस्तृत मास्टर प्लान बनाने की तैयारी है। यह प्लान राज्य जैव विविधता बोर्ड और दिल्ली के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तैयार होगा। इसके लिए दिल्ली और राज्य स्तर की एक संयुक्त टीम जल्द ही मौके का सघन सर्वे करेगी। इस दौरान पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, उनके रहने के स्थानों, उनकी आवाजाही और कैचमेंट क्षेत्र को बचाने के उपायों पर बारीकी से अध्ययन किया जाएगा।

प्रवासी और स्थानीय पक्षियों का बड़ा केंद्र

2.10 वर्ग किलोमीटर (लगभग 210 हेक्टेयर) में फैला कोपरा जलाशय पक्षियों के लिए एक बड़ा आश्रय स्थल है। यहां हर वर्ष काफी संख्या में प्रवासी और स्थानीय पक्षी आते हैं। इनमें मुख्य रूप से यूरेशियन कूट, मार्श हैरियर, गर्गनी, जलमुर्गी, नॉर्दर्न पिनटेल, नॉर्दर्न शोवलर, भारतीय पिट्टा, ब्लूथ्रोट, नदी टिटिहरी, भारतीय स्वर्गीय फ्लायकैचर और सफेद-दुम शामा जैसी कई प्रजातियां शामिल हैं। इन पक्षियों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखना मास्टर प्लान का मुख्य हिस्सा होगा।

कार्रवाई राज्य स्तर से होगी तय: डीएफओ

बिलासपुर वन मंडल के डीएफओ नीरज यादव के अनुसार, कोपरा को रामसर घोषित किए जाने के बाद उसके कैचमेंट क्षेत्र और पांच किलोमीटर के दायरे में चल रहे उद्योगों, कोल वाशरी और कोल डिपो का प्राथमिक सर्वे पूरा करा लिया गया है। यह सर्वे रिपोर्ट जिला वेटलैंड समिति के माध्यम से राज्य स्तर पर भेज दी गई है। आगे की जो भी कार्रवाई होगी, वह राज्य शासन के स्तर से ही निर्धारित की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को बरकरार रखने के लिए इन वाणिज्यिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाना आवश्यक हो गया है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार