बस्तर में बजेगा क्रिकेट का बिगुल: Sachin Tendulkar बच्चों संग थामेंगे बल्ला, खेल के मैदान से बदलेगी Bastar की नई तकदीर

बस्तर में बजेगा क्रिकेट का बिगुल: Sachin Tendulkar बच्चों संग थामेंगे बल्ला, खेल के मैदान से बदलेगी Bastar की नई तकदीर

रायपुर: Sachin Tendulkar का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर क्षेत्र के लिए एक अहम प्रेरणादायक क्षण बनने जा रहा है। 22 अप्रैल को वे अपने परिवार के साथ Dantewada पहुंचेंगे, जहां वे पहली बार बस्तर अंचल के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इस पहल का उद्देश्य Bastar में खेल संस्कृति को मजबूत करना और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है, ताकि क्षेत्र अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान बना सके।

दौरे के दौरान तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा सहित कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी सहयोगी संस्था Mann Deshi Foundation द्वारा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में पनेड़ा में एक नए स्टेडियम का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। संस्था अब तक करीब 15 शिक्षकों को प्रशिक्षण दे चुकी है, जिससे सीमित संसाधनों में भी बहुउद्देश्यीय खेल मैदान तैयार किए जा सकें और बच्चों को बेहतर कोचिंग मिल सके।

पिछले एक साल में दंतेवाड़ा जिले के लगभग 25 स्कूलों और आश्रमों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मैदान विकसित किए गए हैं, खासकर गीदम ब्लॉक में। इन प्रयासों का उद्देश्य सिर्फ खेल सुविधाएं बढ़ाना नहीं, बल्कि स्कूलों में खेल के लिए सुरक्षित और स्थायी स्थान सुनिश्चित करना भी है। तेंदुलकर का यह दौरा न केवल स्थानीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा, बल्कि बस्तर में खेल-आधारित विकास मॉडल को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read More नगर निगम की सील तोड़ने के आरोप में बरखा टंडन गिरफ्तार,6 नवंबर को पति दीपक टंडन हुआ था अरेस्ट....

Latest News

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई