- Hindi News
- राज्य
- रफ्तार का कहर: राजकोट में BMW-स्कूटी भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
रफ्तार का कहर: राजकोट में BMW-स्कूटी भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। राजकोट में देर रात रफ्तार ने फिर एक जान ले ली। शहर के कालावड रोड स्थित क्रिस्टल मॉल के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार BMW कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बीती रात एक काले रंग की BMW कार तेज रफ्तार से आ रही थी। कार ने इस दौरान दो पहिया वाहन चालक अभिषेक नैथानी को जोरदार टक्कर मार दी। कार के टक्कर से स्कूटी सवार नैथानी वहीं पर गिर पड़े और दम तोड़ दिया।
कार और स्कूटी के उड़े परखच्चे उड़ गए
टक्कर इतनी भीषण थी कि BMW और स्कूटी दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक स्कूटी सवार युवक ने दम तोड़ दिया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने BMW चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
