पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 की मौत, बचाव कार्य जारी

कोनसीमा। आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले के रायवर में एक भयंकर त्रासदी हुई है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ने छह जानें ले लीं और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में पुलिस ने इस हादसे को फैक्ट्री में कथित लापरवाही से जोड़ा है, जो इस दर्दनाक घटना की भयावहता को और बढ़ा देता है। राहत एवं बचाव दल मौके पर आपातकालीन कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

कोनासीमा जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल मीणा ने बताया कि पटाखा निर्माण इकाई एक लाइसेंस प्राप्त इकाई थी। उन्होंने पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों के मौत की पुष्टि की है। मीणा ने बताया, "हाँ, छह शव मिले हैं। हम शवों के विवरण की पुष्टि कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एक लाइसेंस प्राप्त इकाई ही थी।

इस घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी कोशिश में लगे हैं कि आग दोबरा ना भड़के और नजदीक के घरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अभी तक आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर मृतकों व घायलों की सही संख्या और आग लगने के कारणों को पता लगा रहे हैं।

Read More राजस्थान में दहशत की डिलीवरी विफल: 10 किमी तबाही वाला विस्फोटक पकड़ा गया, आतंकी साजिश रह गई धरी

इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के लिए उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना की जांच का आदेश देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का सही से उपचार हो।

Read More लखनऊ में रफ्तार का कहर: कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 7 से अधिक घायल

लेखक के विषय में

More News

महिला DSP कल्पना वर्मा ने तोड़ी चुप्पी कहा मुझ पर लगे आरोप निराधार, ठगी करने वाला व्यवसायी महादेव ऐप से जुड़ा!

राज्य

कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ
कोलकाता: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज आस्था का ऐसा अद्भुत समागम देखने को मिला, जब लाखों लोगों...
गोवा नाइटक्लब हादसे के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की धरपकड़ जारी, सरकार हुई सख्त
तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, टीचर का कॉल बन गया परिवार के लिए संकट
आठ साल की न्याय संग्राम के बाद मिली जीत: वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल बरी, जासूसी का दाग मिटा
तेंदुए का कहर जारी: 8 महीनों में तीसरी बार गई बच्चों की जान, कोयंबटूर में दहशत