- Hindi News
- राज्य
- Blinkit डिलीवरी ब्वॉय पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल होते ही मचा हंगामा, मुंबई पुलिस का
Blinkit डिलीवरी ब्वॉय पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल होते ही मचा हंगामा, मुंबई पुलिस का आया जवाब
नई दिल्ली। मुंबई में एक महिला ने Blinkit डिलीवरी एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसने सोशल प्लेटफॉर्म पर सनसनी फैला दी है। महिला का कहना है कि ऑर्डर डिलीवरी के दौरान डिलीवरी ब्वॉय ने जानबूझकर उसके शरीर को अनुचित तरीके से छुआ। वायरल वीडियो में ब्लिंकिट की यूनिफॉर्म पहने व्यक्ति को पार्सल देते और पैसे का लेन-देन करते देखा जा सकता है। महिला का दावा है कि पैसे लौटाते वक्त डिलीवरी एजेंट ने उसकी छाती को टच किया, जिससे वह हक्का-बक्का रह गई और तुरंत पीछे हट गई।
महिला ने शेयर किया वीडियो
महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आज मेरे साथ ब्लिंकिट ऑर्डर करते समय ऐसा हुआ। डिलीवरी ब्वॉय ने पता दोबारा पूछा और फिर मुझे गलत तरीके से छुआ। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। महिलाओं की सुरक्षा कोई मजाक नहीं है। महिला ने ब्लिंकिट को पोस्ट में टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला ने आगे बताया कि जब उसने मौखिक शिकायत की, तब कंपनी ने केवल चेतावनी और 'सेंसिटिविटी ट्रेनिंग' देने की बात कही। लेकिन जब उसने वीडियो सबूत भेजा तब जाकर कंपनी ने डिलीवरी ब्वॉय का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया।
https://twitter.com/letsblinkit/status/1974432921436991696?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1974432921436991696%7Ctwgr%5E56ec473e95333cceedd8c6f9d36fdb271d05d12d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-blinkit-delivery-boy-accused-of-molestation-in-mumbai-woman-shares-video-24072238.html
इसके बाद ब्लिंकिट ने जवाब देते हुए लिखा, "हमें इस घटना के लिए खेद है। हमने जरूरी कार्रवाई कर ली है। अगर आपको और मदद चाहिए तो कृपया हमें DM करें।" हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जवाब दिया और लिखा, "हमने आपको फॉलो कर लिया है। कृपया डीएम में अपनी संपर्क जानकारी साझा करें।"
https://twitter.com/MumbaiPolice/status/1974448308556107883?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1974448308556107883%7Ctwgr%5E56ec473e95333cceedd8c6f9d36fdb271d05d12d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-blinkit-delivery-boy-accused-of-molestation-in-mumbai-woman-shares-video-24072238.html
