- Hindi News
- राज्य
- लाल किले के सामने धमाका: फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा कनेक्शन, डॉक्टर बना बमब्लास्टर!
लाल किले के सामने धमाका: फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा कनेक्शन, डॉक्टर बना बमब्लास्टर!
नई दिल्ली। दिल्ली की धड़कन कहे जाने वाले लाल किले के सामने अचानक हुआ धमाका पूरे देश को दहला गया। चंद सेकंड में गूंजे इस विस्फोट ने न सिर्फ दिल्ली, बल्कि मुंबई से लेकर लखनऊ तक सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है। हैरानी की बात यह है कि यह धमाका ठीक उसी वक्त हुआ, जब फरीदाबाद पुलिस ने 2900 किलो RDX और 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद कर आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह महज़ इत्तेफ़ाक था, या किसी बड़े नेटवर्क की सुनियोजित चेतावनी?
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाल किले के सामने हुए कार ब्लास्ट का फरीदाबाद मॉड्यूल से भी कनेक्शन हो सकता है। कार चलाने वाले व्यक्ति की पहचान उमर मोहम्मद के रूप में हुई है, जो पेशे से डॉक्टर है और पुलवामा का रहने वाला है।
शुरुआती जांच में मिले क्या संकेत?
पुलिस की शुरुआती जांच के बाद पुलिस को शक है कि इस धमाके में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डेटोनेटर्स का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इसपर कुछ कहा जा सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट का फरीदाबाद मॉड्यूल से संपर्क होने की आशंका है, जहां पुलिस ने 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था। अभी फाइनल रिपोर्ट्स सामने नहीं आई हैं।
CCTV में दिखा नकाबपोश ड्राइवर
पुलिस ने धमाके वाली जगह से सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। इनमें कार चलाने वाले उमर ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। धमाके के बाद पूरी दिल्ली में पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस धमाके में 9 लोगों की जान चली गई और 20 लोग घायल हैं। दिल्ली धमाके से कुछ घंटों पहले ही जम्मू कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में 360 किलो विस्फोटक का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने 3 डॉक्टर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 2900 किलोग्राम RDX बरामद किया गया है।
