राहुल गांधी की जान को खतरा बंम से उड़ानें के पुलिस को मिले इनपुट

राहुल गांधी की जान को खतरा बंम से उड़ानें के पुलिस को मिले इनपुट महाराष्ट्र :  राहुल गांधी की जान को खतरा है। महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष […]

राहुल गांधी की जान को खतरा बंम से उड़ानें के पुलिस को मिले इनपुट

महाराष्ट्र :  राहुल गांधी की जान को खतरा है। महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान बम से हमला होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनपुट मिलने के बाद राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस व दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश दिए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ये पता कर रही है राहुल गांधी पर हमले के जो इनपुट मिले हैं वह कितने गंभीर हैं। स्पेशल सेल को जांच में लगाया है। राहुल गांधी को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है

Read More हीरो की दमदार बाइक 2026 Xtreme 160R लॉन्च से पहले ही छा गई! अपडेट्स देखकर आप भी कहेंगे वाह

लेखक के विषय में

More News

सूदखोरी का जाल: पूर्व जिपं सदस्य ने आदिवासी सरपंच को बंधक बना कर दी यातना 

राज्य

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, दो की मौत,कई घायल बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, दो की मौत,कई घायल
बाराबंकी: अयोध्या सीमा से सटे टिकैतनगर क्षेत्र के सरांय बरई गांव के बाहर खेत में बनी पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार...
BJP छोड़ टीएमसी में गए मुकुल रॉय को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, विधानसभा सदस्यता रद्द
पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: ISI के 10 एजेंट गिरफ्तार, बड़े ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम
दिल्ली ब्लास्ट की जांच में नया मोड़: नूंह के दुकानदार ने पहुंचाई विस्फोटक सामग्री, NIA ने किया गिरफ्तार
हाईकोर्ट में पेश हुई फर्जी रिपोर्ट, ASI की लापरवाही पर गिरी गाज, तत्काल निलंबन के आदेश