बड़ा राशन घोटाला उजागर; 65 लाख की हेराफेरी, समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 6 पर FIR 

अंबिकापुर। : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में करीब 65 लाख की हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस घोटाले में समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और चार सहायक विक्रेताओं समेत 6 लोग फंसे है, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई खाद्य निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा की शिकायत पर की गई। संबंधित समिति जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति घुटरापारा अंबिकापुर शहर में तीन उचित मूल्य की राशन दुकानों का संचालन करती थी। इन दुकानों में लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं।

समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 6 पर FIR 

समिति के अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुनिता पैकरा, सहायक विक्रेता फरहान सिद्धीकी, प्रिंस जायसवाल, सैफ अली और मुकेश यादव इन दुकानों का संचालन देख रहे थे। जब कलेक्टर विलास भोसकर ने जांच कराई, तो आरोप साबित पाए गए।

Read More भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: रायपुर स्टेडियम में फैन्स के लिए रोमांचक मुकाबला, टॉस पर SA ने किया गेंदबाजी का फैसला

65 लाख की हेराफेरी

Read More पुलिस सुधारों पर पीएम मोदी का जोर, बोले- युवाओं की सोच बदलें, AI से क्राइम रोकें

जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि गरीबों का राशन खुले बाजार में बेची जा रही थी। एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि में तीनों दुकानों से चावल, शक्कर और चना की भारी कमी पाई गई। जांच में पाया गया कि 1631.29 क्विंटल चावल (मूल्य ₹61,62,267), 10.43 क्विंटल शक्कर (₹49,160) और 48.34 क्विंटल चना (₹2,92,692) गायब था। इस तरह कुल ₹64,94,120.67 के खाद्यान्न का गबन किया गया।

इस मामले में सभी छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

लेखक के विषय में

More News

महिला DSP कल्पना वर्मा ने तोड़ी चुप्पी कहा मुझ पर लगे आरोप निराधार, ठगी करने वाला व्यवसायी महादेव ऐप से जुड़ा!

राज्य

कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ
कोलकाता: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज आस्था का ऐसा अद्भुत समागम देखने को मिला, जब लाखों लोगों...
गोवा नाइटक्लब हादसे के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की धरपकड़ जारी, सरकार हुई सख्त
तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, टीचर का कॉल बन गया परिवार के लिए संकट
आठ साल की न्याय संग्राम के बाद मिली जीत: वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल बरी, जासूसी का दाग मिटा
तेंदुए का कहर जारी: 8 महीनों में तीसरी बार गई बच्चों की जान, कोयंबटूर में दहशत