बिलाईगढ़ में जुए की महफिल में छापा, 11 गिरफ्तार, लाखों की बाज़ी से पहले पुलिस की एंट्री

बिलाईगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सरसीवा थाना क्षेत्र की पहाड़ी पर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 11 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने करीब 80 हजार रुपए नकद, ताश की 52 पत्तियां और एक प्लास्टिक का तिरपाल जब्त किया है। दरअसल, रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अमलीडीह पहाड़ी पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर 11 लोगों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

हालांकि यह जमानती अपराध होने के कारण सभी आरोपियों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 51 वर्षीय भुवनेश्वर प्रसाद बंजारे (परसाडीह), 38 वर्षीय हरिशंकर भारद्वाज (मोहंदा), 33 वर्षीय आत्माराम साहू (अमलीडीह), 30 वर्षीय उत्तमदास मानिकपुरी (अमोदी), 27 वर्षीय हीरालाल रात्रे (गांडापाली) और 36 वर्षीय मोहन साहू (कांशीपाली) शामिल हैं। इसके अलावा 35 वर्षीय दिनेश कुमार साहू (चांटीपाली), 24 वर्षीय गोपाल डहरिया (बिलासपुर), 40 वर्षीय गुरुप्रसाद चंद्रा (आलरौदा) और 52 वर्षीय संजय सिंह चंद्रा (आलरौदा) को पकड़ा गया था। जबकि पुलिस को देखकर संजय बंजारे (अमलीडीह), भेखराम खटकर (मुड़पार) और महावीर (बिलाईगढ़) मौके से फरार हो गए।

लेखक के विषय में

More News

महिला DSP कल्पना वर्मा ने तोड़ी चुप्पी कहा मुझ पर लगे आरोप निराधार, ठगी करने वाला व्यवसायी महादेव ऐप से जुड़ा!

राज्य

कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ
कोलकाता: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज आस्था का ऐसा अद्भुत समागम देखने को मिला, जब लाखों लोगों...
गोवा नाइटक्लब हादसे के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की धरपकड़ जारी, सरकार हुई सख्त
तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, टीचर का कॉल बन गया परिवार के लिए संकट
आठ साल की न्याय संग्राम के बाद मिली जीत: वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल बरी, जासूसी का दाग मिटा
तेंदुए का कहर जारी: 8 महीनों में तीसरी बार गई बच्चों की जान, कोयंबटूर में दहशत