- Hindi News
- अपराध
- ठग का मास्टर स्ट्रोक: रायगढ़ के रिटायर्ड शिक्षक को बनाया शिकार, 23 लाख की रकम उड़ा ली
ठग का मास्टर स्ट्रोक: रायगढ़ के रिटायर्ड शिक्षक को बनाया शिकार, 23 लाख की रकम उड़ा ली
रायगढ़: रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक 72 वर्षीय गरुड़ सिंह पटेल से ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को CBI अधिकारी बताकर शिक्षक को यह झांसा दिया कि उनके नाम पर मुंबई में बैंक खाता खुल चुका है और वह मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल हैं।
ठग ने शिक्षक को लगातार फोन कर डराया और कहा कि अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भरोसा दिलाने के बाद, गरुड़ सिंह ने 10 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच कुल 12 किस्तों में 23,28,770 रुपए यूपीआई, पेटीएम और आरटीजीएस के माध्यम से ठग के बताए गए खातों में जमा किए।
संदेह होने पर शिक्षक ने अपने बेटे सुदर्शन सिंह पटेल को पूरी जानकारी दी। इसके बाद सुदर्शन ने साइबर विभाग में शिकायत दर्ज कराई, जबकि शिक्षक ने पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 66D-LCG और 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
