तकनीकी खराबी से उड़ानें बेहाल, दिल्ली से रायपुर आने-जाने वाली फ्लाइट्स फिर लेट

रायपुर: दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी का असर दूसरे दिन भी उड़ानों के संचालन पर दिखाई दिया। इंडिगो की लगभग सभी उड़ानें आधे से डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुईं। हालांकि, एटीसी सिस्टम में आई गड़बड़ी को दूर कर लिया गया है और उम्मीद है कि रविवार से उड़ान परिचालन सामान्य हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से सुबह 8.45 बजे आने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से आधे घंटे देरी से पहुंची, जबकि दोपहर 12.15 बजे वाली उड़ान भी 30 मिनट की देरी से आई। दोपहर 2.20 बजे आने वाली फ्लाइट 3 बजे पहुंची, यानी 40 मिनट विलंब से। दोपहर 1.45 की फ्लाइट सवा 3 बजे, शाम साढ़े 5 बजे वाली उड़ान सवा 6 बजे, रात 8 बजे की फ्लाइट पौने 9 बजे और रात 9.20 की उड़ान लगभग पौने 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, एटीसी सिस्टम में आई तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है और रविवार से उड़ान संचालन के सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गोवा की फ्लाइट साढ़े चार घंटे लेट
शनिवार को गोवा से आने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे देरी से रायपुर पहुंची। वहीं अहमदाबाद-रायपुर उड़ान सवा घंटे, इंदौर-रायपुर आधा घंटा, पुणे-रायपुर एक घंटा और मुंबई-रायपुर फ्लाइट सवा घंटे देरी से पहुंची। हालांकि, इन उड़ानों की देरी के पीछे कोई विशेष कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

Read More MCB: कक्षा छोड़ नशे में लड़खड़ाता शिक्षक, बार-बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं—शराबी शिक्षक पर विभाग मेहरबान?

लेखक के विषय में

More News

महिला DSP कल्पना वर्मा ने तोड़ी चुप्पी कहा मुझ पर लगे आरोप निराधार, ठगी करने वाला व्यवसायी महादेव ऐप से जुड़ा!

राज्य

कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ
कोलकाता: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज आस्था का ऐसा अद्भुत समागम देखने को मिला, जब लाखों लोगों...
गोवा नाइटक्लब हादसे के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की धरपकड़ जारी, सरकार हुई सख्त
तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, टीचर का कॉल बन गया परिवार के लिए संकट
आठ साल की न्याय संग्राम के बाद मिली जीत: वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल बरी, जासूसी का दाग मिटा
तेंदुए का कहर जारी: 8 महीनों में तीसरी बार गई बच्चों की जान, कोयंबटूर में दहशत