VINOD CHANDRA - National Jagat Vision

धार सड़क हादसा: एक साथ जलीं 16 चिताएं, गांवों में पसरा मातम
राष्ट्रीय जगत विजन/धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बुधवार रात इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे के बाद गुरुवार सुबह जब सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया, तो दृश्य बेहद मार्मिक था। अलग-अलग गांवों—नयापुरा, सेमलीपुरा और रामपुरा—से आए लोगों की आंखें नम थीं। एक साथ 16 चिताएं जलीं, वहीं चार महिलाओं के शवों को एक ही चिता पर रखा गया। इस हृदयविदारक दृश्य ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।

ओवर स्पीड बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 46 मजदूर सवार थे और वाहन की रफ्तार लगभग 100 किमी प्रति घंटा थी। अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और 3-4 बार पलटने के बाद रॉन्ग साइड में जाकर एक स्कॉर्पियो से टकरा गया।

घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इंदौर ग्रामीण के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग हादसे की मुख्य वजह सामने आई है। साथ ही सड़क निर्माण और सुरक्षा मानकों में लापरवाही भी उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर न तो कोई चेतावनी संकेत (साइन बोर्ड) था और न ही स्टॉप सिग्नल, जिससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ गई।

इधर, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी और अवैध परिवहन को इस तरह की घटनाओं की बड़ी वजह बताया। उनका कहना है कि मजदूरों को ओवरलोड पिकअप वाहनों में भरकर ले जाना आम बात हो गई है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा, ओवरलोडिंग और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे दोहराए जाने की आशंका बनी रहेगी।

दूल्हे की नशे में हालत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बारात में मचा हंगामा
राष्ट्रीय जगत विजन। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दूल्हे के नशे में होने की वजह से दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां कोरमी निवासी राजू मांडले की शादी कसडोल की सुनीता से तय हुई थी।

जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल को बारात पूरे धूमधाम से कसडोल पहुंची। डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे। लेकिन माहौल तब बिगड़ गया जब द्वार-चार की रस्म के दौरान दूल्हा गाड़ी से उतरते वक्त शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा। दूल्हे की हालत देखकर लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए और तुरंत रस्में रोक दी गईं।

दुल्हन को जब दूल्हे की स्थिति के बारे में पता चला, तो उसने स्पष्ट शब्दों में शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ अपना जीवन नहीं बिता सकती। दुल्हन के इस फैसले का उसके परिवार ने भी समर्थन किया, जिसके बाद शादी तोड़ दी गई।

इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता समेत सात बारातियों को रोक लिया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की। दूल्हे के दादा मनीराम मांडले ने आरोप लगाया कि पहले 20 लाख रुपये की मांग की गई, बाद में 7 लाख रुपये लाने को कहा गया।

हालांकि, कसडोल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बंधक बनाए जाने के आरोपों से इनकार किया। पुलिस के अनुसार, दूल्हा और उसके परिजन घर में ही मौजूद थे और उनके साथ बातचीत चल रही थी। पुलिस ने बताया कि यह मामला सामाजिक स्तर पर सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, दूल्हे के दादा ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं होने के कारण इसे कसडोल पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश जारी है और पुलिस वैधानिक कार्रवाई की बात कह रही है।

तीसरी मंजिल से गिरने की रहस्यमयी घटना: युवक की मौत, युवती जिंदगी से जंग लड़ रही
राष्ट्रीय जगत विजन/बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित तिफरा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से एक युवक और युवती के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

यह घटना अभिलाषा परिसर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों अचानक ऊंचाई से नीचे गिरे, जिससे आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। घायल युवती को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतक की पहचान चिरंजीवी पांडे उर्फ चिंटू (27) के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। वह मूल रूप से बिहार का निवासी था, जबकि उसका परिवार टाटानगर में रहता है। घायल युवती का नाम महिमा श्री बताया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है, दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

छठ घाट में कल से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, 108 कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भी होगा
राष्ट्रीय जगत विजन / बिलासपुर। बिलासपुर जिले के पावन छठ घाट तट पर 5 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और संस्कार से ओत-प्रोत दिव्य कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। कथा का वाचन कथा व्यास पंडित मुरारी मोहन पांडेय जी के श्रीमुख से किया जाएगा।

आयोजन के तहत प्रतिदिन 108 कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भी संपन्न होगा। यह महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आहुति देंगे और पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 5 अप्रैल को कलश यात्रा और वेदी पूजन के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। वहीं प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

आयोजन का समापन 12 अप्रैल 2026 को सहस्त्र धारा और प्रसाद वितरण के साथ होगा। आयोजकों ने शहर और आसपास के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

सागर की सारा पांडे एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयनित, रूस में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
राष्ट्रीय जगत विजन। मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली होनहार छात्रा सारा पांडे का चयन एनसीसी के प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए हुआ है। सारा अब रूस में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह कार्यक्रम 30 मई से 7 जून 2026 तक रूस में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से चुने गए उत्कृष्ट कैडेट्स हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र से इस कार्यक्रम के लिए चुनी जाने वाली सारा पांडे इकलौती छात्रा हैं।

सारा पांडे डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश में गर्व का माहौल है। सारा इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्हें दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर के लिए भी चुना गया था, जिसे एनसीसी की सबसे कठिन ट्रेनिंग में से एक माना जाता है। उस शिविर में भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से उनका ही चयन हुआ था। इसके अलावा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सारा देश के टॉप 10 कैडेट्स में भी स्थान बना चुकी हैं। सारा की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और परिवार का सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि एनसीसी में जाने की प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली, जो अपने समय में एनसीसी से जुड़ी रही थीं। बचपन से मां को एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय देखकर उन्होंने भी उसी राह पर चलने का निर्णय लिया और मां का सपना पूरा करने का लक्ष्य बनाया। पढ़ाई और एनसीसी की कठिन ट्रेनिंग के बीच संतुलन बनाते हुए सारा ने यह मुकाम हासिल किया है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने 7 एमपी बटालियन और विश्वविद्यालय की एएनओ सुमन पटेल को भी दिया है। सारा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन और एनसीसी अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

बिलासपुर में होली से पहले खाद्य सुरक्षा जांच: दो उत्पाद अनसेफ, सात अमानक
बिलासपुर: होली के अवसर पर शहर के होटलों और मिठाई दुकानों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सघन जांच की। कुल 9 संस्थानों के सैंपल में से केक वॉकर का केक और खोवा मंडी का जय श्री राम खोवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए।

शेष सात संस्थानों के उत्पाद अमानक (सब-स्टैंडर्ड) निकले। इनमें प्रमुख हैं: रॉयल स्वीट्स, औरा लक्ज़री होटल, ग्लोरी ढाबा (25 हजार रुपये जुर्माना), जय सियाराम खोवा, परदेशी होटल, सिमरन दाल मिल और केपी प्रोडक्ट्स। अधिकारियों ने बताया कि अन्य मामलों में जुर्माना और वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

जांच प्रक्रिया और कार्रवाई

FDA की टीम संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर रायपुर स्थित केंद्रीय लैब में जांच करती है। अनसेफ पाए जाने पर भारी जुर्माना, लाइसेंस निरस्तीकरण और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। सब-स्टैंडर्ड मामलों में सुधारात्मक निर्देश और आर्थिक दंड दिया जाता है।

होली के लिए नई कार्रवाई

त्योहारों से पहले कलकत्ता स्वीट्स, अशोक नगर चौक से बेसन लड्डू और सेव भुजिया के सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। जिला अधिकारी आरआर देवांगन ने कहा कि सभी प्रकरणों को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी

अत्यधिक रंगीन और अस्वाभाविक दिखने वाले खाद्य पदार्थों से बचें।

मिलावट की आशंका हो तो तुरंत FDA को सूचित करें।

खाद्य सामग्री को लंबे समय तक स्टोर न करें।

लैब क्षमता बढ़ाई जाएगी

प्रदेश में एकमात्र केंद्रीय लैब रायपुर में है। बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे लैब की जांच क्षमता बढ़ेगी और रिपोर्ट जल्दी प्राप्त होंगी, ताकि त्योहारों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: 7 की मौत, 40 से अधिक घायल
लखनऊ, सोमवार। राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह बस हरियाणा के पानीपत से बिहार के अररिया जा रही थी। शाम करीब 4:30 बजे गोसाईगंज के जौखंडी गांव के पास बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत बल मौके पर पहुंच गए। बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर

दी गई है।

बीजापुर में IED ब्लास्ट: STF जवान गंभीर रूप से घायल, रायपुर एयरलिफ्ट, इलाज जारी
बीजापुर (छत्तीसगढ़) – जिले के गलगम जंगलों में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) फटने से STF के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम गलगम के घने जंगलों में एरिया डॉमिनेशन और सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान STF प्रबंधन आरक्षक नीलकंठ सिंह IED की चपेट में आ गए। धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवान तुरंत उन्हें कैंप में ले गए, जहां प्रारंभिक इलाज किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया।

इलाज और सुरक्षा स्थिति

रायपुर पहुंचने के बाद जवान को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर है।

घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान को और तेज कर दिया गया है और नक्सलियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

बदलापुर में एग‑बिक्री रैकेट का पर्दाफाश: 300 से अधिक महिलाओं को बनाया गया शिकार, जांच राज्य से बाहर तक फैली
बदलापुर (महाराष्ट्र) – बदलापुर के जोवेली इलाके में पुलिस ने महिलाओं के एग की अवैध बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफाश किया है। परिमंडल‑4 पुलिस की छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि गिरोह ने 300 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक लालच देकर उनके गर्भाशय में इंजेक्शन के माध्यम से एग की वृद्धि कराई और फिर उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाकर एग निकाले जाते थे।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके मोबाइल फोन से मिले संपर्कों की जानकारी से यह पता चला कि गिरोह के तार नाशिक, नागपुर के साथ-साथ तेलंगाना और बेंगलुरु तक जुड़े हुए हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस रैकेट में कितने अस्पताल, डॉक्टर और अन्य लोग शामिल थे।

पीड़ित महिलाओं का शोषण

जानकारी के मुताबिक, इन जरूरतमंद महिलाओं को इस काम के लिए केवल ₹30,000–₹35,000 दिए जाते थे। महिलाओं को और लोगों को लाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता था। पुलिस ने बदलापुर के अलावा विठ्ठलवाड़ी और वांगणी क्षेत्रों में भी कार्रवाई की है।

लाखों-करोड़ों का लेनदेन

जांच में सामने आया है कि आरोपी महिलाओं ने एक एग को ₹70,000–₹80,000 में बेचा, जबकि पीड़ित महिलाओं को सिर्फ ₹30,000–₹35,000 दिए गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पूरे रैकेट में लाखों से करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है।

जांच का दायरा राज्य के बाहर भी

पुलिस को आशंका है कि मोबाइल फोन से मिले संपर्कों के आधार पर और भी बड़े अस्पताल और डॉक्टर इस रैकेट में शामिल हो सकते हैं। जांच का दायरा अब राज्य से बाहर तक फैल गया है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है

रक्सौल बॉर्डर पर मानव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: कोडवर्ड, व्हाट्सएप चैट और करोड़ों रुपये का लक्ष्य
रक्सौल (बिहार) – भारत‑नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पर एक अत्यंत खतरनाक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफ़ाश हुआ है, जिसका उद्देश्य मासूम लड़कियों को वेश्यावृत्ति, अवैध अंग व्यापार और अन्य अपराधों में धकेलकर सालाना ₹400 करोड़ तक की कमाई करना था। यह खुलासा तस्करों के लीक हुए व्हाट्सएप चैट और सुरक्षा एजेंसियों की जांच से सामने आया है।

खुफ़िया सूचना और चैट स्क्रीनशॉट यह दर्शाते हैं कि गिरोह कितना पेशेवर और क्रूर तरीके से अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था। एक चैट में तस्कर लिखते हैं — “400 करोड़ भी चाहिए और वीडियो भी नहीं भेज रहा…” — जिससे पता चलता है कि बड़े पैमाने पर मुनाफ़ा कमाने की योजना थी।

कैसे फँसाते हैं मासूम लड़कियों को?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह सोशल मीडिया और प्रेम‑झांसे का इस्तेमाल कर लड़कियों को फँसाता है। पहले उन्हें अच्छी नौकरी या शादी का झांसा दिया जाता है, फिर अश्लील वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है, और अंत में उन्हें सीमा पार या बड़े शहरों में ले जाया जाता है।

जाल में फँसे एजेंट जब किसी लड़की को गिरोह तक पहुँचाते हैं, तो उसके बारे में विस्तृत बायोडाटा तैयार किया जाता है — नाम, उम्र, वजन‑लंबाई से लेकर शरीर पर किसी निशान की जानकारी तक — तथा इंच‑टेप से शरीर के माप तक भेजे जाते थे। एजेंट को इसके एवज़ में ₹50,000 से ₹1,00,000 तक की रकम दी जाती थी।

कोडवर्ड का इस्तेमाल

गिरोह पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए अलग‑अलग शहरों के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल करता था। जैसे कि दिल्ली के लिए “मामी” , मुंबई के लिए “मौसी” ,हैदराबाद के लिए “बुआ”, लुधियाना के लिए “दीदी” इस तरह नाम रिश्तों के आधार पर रखकर वे अपने नेटवर्क को छिपाने की कोशिश करते थे।

भारत‑नेपाल सीमा पर गंभीर आंकड़े

हाल के महीनों में बिहार‑नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से लड़कियों के लगातार गायब होने की घटनाएँ चिंताजनक रूप से बढ़ी हैं। बताया गया है कि पिछले लगभग 6 महीनों में 100 से अधिक लड़कियाँ लापता हो चुकी हैं, जिससे यह मामला राष्ट्रीय चिंता का विषय बन चुका है।

मानवाधिकार संगठनों और अधिवक्ताओं ने इस समस्या को उच्चस्तरीय जांच के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुँचाया है। आरोप है कि कई लड़कियों को न सिर्फ देह व्यापार में धकेला जा रहा है, बल्कि अवैध अंग प्रत्यारोपण और अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी इसका उपयोग हो रहा है।

पुलिस और एनजीओ की भूमिका

स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। स्वच्छ रक्सौल जैसे एनजीओ के कार्यकर्ता भी इस मुद्दे से जूझ रहे हैं और अब तक सैकड़ों लड़कियों को तस्करों के चंगुल से बचा चुके हैं। वहीं पुलिस भी सक्रिय रेस्क्यू ऑपरेशन्स चला रही है और तस्करी के नेटवर्क की तह तक पहुँचने की कोशिश कर रही है

शादी की खुशियां अचानक बन गईं आपदा, फूड पॉइजनिंग से 40 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
गरियाबंद (छत्तीसगढ़) — जिले के दो अलग‑अलग गाँवों में शनिवार को आयोजित शादी के चौथिया कार्यक्रम के भोज के बाद अचानक दर्जनों ग्रामीणों की तबियत खराब हो गई और फूड पॉइजनिंग के गंभीर लक्षण दिखने लगे। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि सुबह होते ही गांवों में एंबुलेंस की आवाजें गूँजने लगीं और अस्पतालों में मरीजों का तांता लग गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत आमदी के आश्रित ग्राम मोहलाई के ग्रामीण कुटेना में आयोजित शादी समारोह के चौथिया कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं ग्राम पंचायत दर्रीपारा के लोग बोइरगांव (धवलपुर) में आयोजित दूसरा भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

भोजन करने के कुछ समय बाद ही लोगों को उल्टी, पेट में दर्द, दस्त और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होने लगे। जैसे‑जैसे सुबह हुई, दोनों ही इलाकों से बीमार होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, मोहलाई (आमदी पंचायत) के लगभग 17 ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार हैं, जबकि बोइरगांव (दर्रीपारा) के 27 ग्रामीणों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कुल मिलाकर लगभग 44 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं।

वर्तमान में उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में मरीजों का इलाज युद्धस्तर पर चल रहा है। अस्पताल परिसर में बेड की कमी तक हो गई है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए भोजन के नमूने भी अनुक्रमित किये जा सकते हैं ताकि फूड पॉइजनिंग का कारण स्पष्ट हो सके।

स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से साफ‑सफाई का विशेष ध्यान रखने और किसी भी स्वास्थ समस्या के तुरंत इलाज की अपील की है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और सभी प्रभावित लोगों की निगरानी जारी है।

रायगढ़ में पुलिस ने बड़ी गांजा तस्करी का किया खुलासा, 3 गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी का खुलासा किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 महिलाएं और 1 पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 7.110 किलोग्राम गांजा और नकदी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं और एक पुरुष दो बैग में गांजा रखकर ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर स्टेशन पर घेराबंदी की। जांच के दौरान तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया और उनकी तलाशी ली गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

सोनी चौहान, 35 वर्ष, तिलाईपाली निवासी, सुमन यादव, 30 वर्ष, सीतामणी, कोरबा निवासी,वासुदेव साहू, 25 वर्ष, बुढहनपुर थाना, नगरदा जिला सक्ती निवासी अपराधियों ने बताया कि वे 19 फरवरी को ओड़िशा से गांजा लेकर आए थे और इसकी बिक्री के लिए ग्राहक खोज रहे थे।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 70 हजार रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया। साथ ही वासुदेव साहू और सुमन यादव के पास से 2-2 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए। अपराधियों के खिलाफ धारा 20(ठ), 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ ऑपरेशन ‘आघात’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तस्करों और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।